दलगांव चाय बागान पिंजरे में फंसा तेंदुआ  

IMG-20250327-WA0217

अलीपुरद्वार: कुछ दिन पहलेदलगांव चाय बागान में एक चाय मजदूर तेंदुए के हमले में घायल हो गया था। सूचना मिलाने के बाद वन विभाग की ओर से तेंदुओं को पकड़ने के लिए बकरीकाे चारा बनाकर वहां पिंजरा लगाया गया था।आखरिकार आज तेंदुआ उस पिंजरे में कैद हाे ही गया। गुरुवार सुबह फालाकाटा ब्लॉक के दलगांव चाय बागान में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ को बागान में काम करते समय मजदूरों ने देखा। फिर यह खबर दलगांव रेंज को दी गई।खबर मिलते ही दलगांव रेंज के वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए को अपने साथ ले गए।आज तेंदुए के पिंजरे में फंसने सेबागान में काम करने वाले मजदूरों को कुछ हद तक डर से राहत मिली है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement