मिरिक में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो पर्यटकों की मौत

IMG-20250322-WA0222(1)

सिलीगुड़ी: मिरिक में पर्यटकों से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। यह दुर्घटना आज मिरिक के गयराबारी में घटी। बताया जा रहा है कि यह भयानक हादसा सुखिया से सिलीगुड़ी आते समय हुआ। जैसे ही गाड़ी गायराबारी पहुंची, अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव के लिए आगे आए। दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement