अवैध बालू-पत्थर उत्खनन मामले में चार ट्रक जब्त, प्रधान नगर पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

IMG-20250320-WA0139

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने फिर से अवैध बालू और पत्थर उत्खनन के खिलाफ अभियान शुरू किया है।
कल रात मिली सूचना के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर चार वाहन जब्त किए है। साथ ही इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार लोगों में हीरालाल साहनी, सुनील उरांव, बिपुल उरांव और अनवर हुसैन हैं। गिरफ्तार किये गये सभी लोग ट्रक चालक हैं।
प्रधान नगर थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये चारों वाहन गुलमर्ग स्थित महानंदा नदी से अवैध रूप से बालू और पत्थर लेकर मध्य पलाश की ओर जा रहे थे।
उसी समय प्रधान नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी की। चार ट्रक जब्त किये गये और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement