चाय बागान में काम कर रहे एक महिला पर तेंदुए ने किया हमला

IMG-20250311-WA0196

अलीपुरद्वार: चाय बागान में काम कर रहे एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। फलकट्टा के तसाती चाय बागान में मंगलवार को हुई इस घटना में महिला श्रमिक घायल हो गयी। इस घटना से चाय बागान और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गयी है। घायल मजदूर का नाम दुखनी मुंडा बताया जा रहा है। वह आज सुबह उसी चाय बागान में काम कर रही थी. तभी अचानक चाय बागान की झाड़ियों से एक तेंदुआ निकला और उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से वह घायल हो गई। महिला की चीख सुनकर आसपास के मजदूर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल महिला मजदूर को बचाकर पहले तसाती चाय बागान अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें वीरपाड़ा स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement