टायर रिसोलिंग फैक्ट्री में लगी आग, अवैध रूप से फैक्ट्री चलाने का आरोप    

IMG-20250307-WA0205

उत्तर दिनाजपुर: आज सुबह एक टायर रिसोलिंग फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना रायगंज के सोहरोई इलाके में घटी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस टायर रिसोलिंग फैक्ट्री का मालिक लंबे समय से अवैध रूप से इसका संचालन कर रहा है।आज सुबह स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में धुआं निकलते देखा। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही दो दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।स्थानीय निवासियों ने शिकायत की है कि मालिक कई वर्षों से अवैध रूप से यह फैक्ट्री चला रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन को इस घटना की तुरंत जांच करनी चाहिए।

उधर, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। आग से नुकसान का आंकलन बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि टायर रिसोलिंग फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा के उपाय थे या नहीं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement