सानेखाली में मृत मिला विशालकाय बाइसन 

IMG-20250307-WA0212

जलपाईगुड़ी: एक विशालकाय बाइसन का शव बरामद किया गया है। 
जलपाईगुड़ी वन प्रभाग के मोराघाट रेंज से सटे सानेखाली बीट के सेक्शन नंबर एक में एक वयस्क बाइसन का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
शुक्रवार सुबह जंगल से सटे गांवके ग्रामीणों ने मृत बाइसनकाे देखा। इसकी जानकारी दाउकीमारी चौकी की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची। मोराघाट रेंज के रेंजर्स और बिन्यागुरी वन्यजीव दस्ते के अधिकारी भी वहां पहुंच गए हैं।


घटनास्थल पर मौजूद वन अधिकारियों ने बताया कि बाइसन की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
घटना के बारे में एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया, “मैंने आज सुबह इस बाइसन को लेटा हुआ देखा। खबर मिलने पर वन विभाग के लोग आए और बताया कि बाइसन मर गया है।”

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement