ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जलपाईगुड़ी केंद्र में आध्यात्मिक चर्चा और ध्यान कार्यक्रम   

IMG-20250306-WA0150

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी शिल्प समितिपाड़ा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में गुरुवार की सुबह चंडीगढ़ से ब्रह्माकुमारी के ज्ञान में कई वर्षों से डूबे कई भाई जलपाईगुड़ी केंद्र पहुंचे। जलपाईगुड़ी केंद्र में विश्व शांति की कामना के उद्देश्य से एक आध्यात्मिक चर्चा और ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी की सुख, समृद्धि, शांति के लिए इसका आयोजन किया गया था, ताकि  लोगों का जीवन मधुर और खुशहाली आ सकें। साथ ही गायन-नृत्य का आयोजन हुआ। आज सुबह केंद्र के भाइयों और बहनों द्वारा इस सुखद कार्यक्रम काफी सांख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर हल्दीबाड़ी, मयनागुड़ी, राजगंज सहित जलपाईगुड़ी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सौ से अधिक भाई-बहनों ने परमपिता परमात्मा भगवान शिव को भोग लगाया तथा सभी ने भोग ग्रहण किया।

About Author

Advertisement