दुर्घटना के शिकार उच्च माध्यमिक के विद्यार्थियों ने अस्पताल से दी परीक्षा 

IMG-20250305-WA0227

उत्तर दिनाजपुर: सड़क दुर्घटना में घायल हुए हायर सेकेंडरी परीक्षार्थियों के लिए अस्पताल में परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।
बुधवार को सुमित विश्वास और उसका एक दोस्त बाइक पर सवार होकर कानकी श्री जैन विद्यामंदिर में परीक्षा देने जा रहे थे। दोनों चाकुलिया हाई स्कूल का छात्र है। सुमित और उसका दोस्त परीक्षा देने जाते समय दुर्घटना में घायल हो गया। घायल छात्रों को चाकुलिया प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उनकी परीक्षा देने की व्यवस्था की गई। दूसरी ओर, चाकुलिया हाई स्कूल का एक छात्रा भी शारीरिक बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती है। लक्ष्मी महालदार नामक छात्रा ने मोनोवारा हाई स्कूल में परीक्षा देना था। आज चाकुलिया प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में उनकी भी परीक्षा की व्यवस्था की गई थी।

About Author

Advertisement