नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।
अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोनिया गांधी को नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्र के अनुसार, वह लंबे समय से खांसी की समस्या से जूझ रही हैं और समय-समय पर, विशेष रूप से दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण, जांच के लिए अस्पताल आती रही हैं।
सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती किया गया था। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने दिसंबर २०२५ में अपना ७९वां जन्मदिन मनाया था।








