कीव: शहर के अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
शनिवार सुबह कई जिलों में रिहायशी इमारतों पर हमला हुआ और पूरे शहर में ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनी गई।
कीव के मेविताली क्लिट्स्को ने कहा कि घायलों में एक १३ साल का लड़का भी शामिल है और चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि इस हफ़्ते की शुरुआत में कीव में हुए इसी तरह के हमले में सात लोग मारे गए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए शांति प्रस्ताव दिया है। लेकिन यूक्रेन ने कुछ बदलावों की मांग की है। यूक्रेनी अधिकारी इस हफ़्ते अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने की तैयारी कर रहे हैं।







