न्यायमूर्ति सूर्यकांत बने भारत के ५३वें मुख्य न्यायाधीश

CJI-Justice-suryakant

नई दिल्ली: न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में भारत के ५३वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें औपचारिक रूप से शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने न्यायमूर्ति बी.आर. गवै की जगह ली है, जिनका कार्यकाल २३ नवंबर को समाप्त हुआ था। वह आगामी ९ फरवरी, २०२७ तक, लगभग चार महीने से अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में भाग लेते हुए ट्वीट किया, “न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement