ढाका: शुक्रवार को बांग्लादेश में ५.७ तीव्रता का भूकंप आया, जिससे राजधानी ढाका और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप में कम से कम चार लोगों की मौत हुई, जिनमें एक नवजात बच्चा भी शामिल है। ढाका में तीन लोगों की, जबकि नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौत हुई।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र ढाका के उत्तर-पूर्वी बाहरी इलाके नरसिंगडी में १० किलोमीटर की गहराई में था। पुराने ढाका के अरमानीटोला इलाके में इमारतों की मलबा गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हुई। घायलों में एक मेडिकल छात्र भी शामिल है, जो गंभीर रूप से घायल है और उसे तुरंत सर्जरी की जरूरत है।
भूकंप के झटके के कारण ढाका और आसपास के कई इलाकों में इमारतें झुकीं और आग लगने की घटनाएँ हुईं। विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश में बड़े भूकंप का खतरा लंबे समय से बना हुआ है।








