पोर्ट ब्लेयरः अंडमान सागर में रविवार दोपहर ५.४ तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, झटके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से लगभग ९० किलोमीटर की गहराई में था।
अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें सतर्क हैं।
जापान में भी हिला धरती, ६.७ तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:
उत्तरी जापान के तट पर रविवार को एक और शक्तिशाली भूकंप आया है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता ६.७ मापी गई और इसका केंद्र इवाते प्रांत के तट से समुद्र की सतह के १० किलोमीटर नीचे था।
एजेंसी ने तटीय इलाकों के लिए एक मीटर ऊँची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की है।
लोग सुरक्षा के लिए ऊँचे स्थानों की ओर जा रहे हैं, जबकि प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को अलर्ट कर दिया है।
जापान में फिर भूकंप का डर, याद आया २०११ का हादसा:
जापान दुनिया के सबसे भूकंप-संवेदनशील देशों में से एक है।
यहाँ लगभग हर साल सैकड़ों बार छोटे-बड़े झटके महसूस किए जाते हैं।
साल २०११ में आया ९ तीव्रता वाला भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने जापान को हिला दिया था।
उस विनाशकारी आपदा में १४ हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग लापता हुए थे।










