टी२० इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव ने पूरे किए १५० छक्के

IMG-20251030-WA0078

नयी दिल्ली: भारतीय टी२० टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनबरा में खेले गए पहले टी२० मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी२० इंटरनेशनल प्रारूप में १५० छक्के पूरे किए।
इस उपलब्धि के साथ सूर्यकुमार भारत के दूसरे और विश्व के पांचवें क्रिकेटर बने। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को खेले गए मैच में बारिश के कारण खेल बेनीतीजा रहा।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अभिशेष शर्मा को शुरुआती विकेट खो दिया, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार ने शुभमन गिल के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने २४ गेंदों में ३९ रन बनाये, जिसमें ३ चौके और २ छक्के शामिल थे। इन दो छक्कों के साथ उन्होंने टी२० इंटरनेशनल में अपना १५०वां छक्का पूरा किया।
सूर्यकुमार टी२० इंटरनेशनल में सबसे तेज १५० छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने यह उपलब्धि ८६ इनिंग्स और १६४९ गेंदों में हासिल की। इस मामले में उनसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद वसीम हैं, जिन्होंने ६६ इनिंग्स और १५४३ गेंदों में १५० छक्के पूरे किए थे।
टी२० इंटरनेशनल में सूर्यकुमार से पहले रोहित शर्मा, वसीम, मार्टिन गप्टिल और जोस बटलर १५० या उससे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रह चुके हैं। इस प्रारूप में सबसे अधिक २०५ छक्के रोहित शर्मा के नाम हैं। वसीम के १८७, गप्टिल के १७३ और बटलर के १७२ छक्के हैं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement