पुजारी की हत्या की स्मृति में दीप प्रज्वलन

IMG-20251022-WA0086

राजबिराज: सप्तरी के राजबिराज में तेली कल्याण समाज नेपाल सप्तरी के जिला अध्यक्ष अमृत लाल साह, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सलाहकार नेत्र बिक्रम साह, केंद्रीय सदस्य एवं केंद्रीय महिला अध्यक्ष सुनीता कुमारी साह, साह सेवा सदन के जिला अध्यक्ष योगेंद्र साह, जिला सदस्य रामानंद साह, जिला संयुक्त सचिव सिंगेश्वर साह, वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष श्याम साह, जिला सचिव योगेंद्र प्रसाद साह, जिला महिला अध्यक्ष प्रमिला साह, दीपेंद्र साह, अनिरुद्ध साह, युवा नेता घनानंद यादव, नेपाली क्रागेश नेता इंद्र देव, राजू साह आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गजेंद्र नारायण चौक पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पुजारी राम दुलार साह के हत्यारे की सर्बजनिक करने की मांग की और पुलिस प्रशासन पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। इस अवसर पर उन्होंने मृतक की स्मृति में दीप प्रज्वलित किया और आने वाले दिनों में सभी संघों, संगठनों, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों के साथ मिलकर दबाव बनाने वाले कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन एक मिनट के मौन के साथ हुआ।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement