कालिम्पोंग: कवि राकेश क्रान्तिकारी की प्रथम कविता संग्रह ‘अनाम प्रेमिका’ का विमोचन शनिवार को गोर्खा दुख निवारक भवन में एक भव्य समारोह के बीच किया गया। समारोह में साहित्य, शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठ से हुई, जहाँ कवि भूमिका राई, प्रणय दाहाल, एकान्त प्रेमी, पुकार पारदर्शी और मनोज बोगटी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
वरिष्ठ कवि सुधीर छेत्री और टीका भाई ने इस कृति पर अपने विचार साझा किए, जबकि प्रकाशक छेवांग योन्जन ने पुस्तक प्रकाशन की रोचक प्रक्रिया पर चर्चा की।
कवि भिमा राई तोलछा, योगिता राई, सुधीर छेत्री और कथाकार प्राचार्य संजय बिष्ट के संयुक्त हस्तों से ‘अनाम प्रेमिका’ का औपचारिक विमोचन किया गया।

समापन में प्राचार्य संजय बिष्ट ने ‘भाषाको भाष्य’ विषय पर अपने विचार रखते हुए नेपाली भाषा और साहित्य के उज्जवल भविष्य की कामना की।