जनकपुर: मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री में लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के नेता जितेन्द्र सोनल नियुक्त हुए हैं। प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भंडारी ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।
संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री में नियुक्त किया गया है। आज ही ६ दलों के समर्थन में उन्होंने ५७ प्रदेश सांसद के हस्ताक्षर सहित प्रदेश प्रमुख कार्यालय में मुख्यमन्त्री नियुक्ति के लिए अपना दाबा पेश किया था।
आज ही जनमत के १३ प्रदेश सांसदों के समर्थन के साथ कांग्रेस संसदीय दल के नेता कृष्णप्रसाद यादव ने भी मुख्यमंत्री नियुक्ति के लिए अपना दाबा पेश किया था।
मुख्यमंत्री नियुक्ति को लेकर मधेश प्रदेश प्रमुख कार्यालय में दोनों पक्षों के पहुँचने के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।