सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि एकत्रित करने के लिए भाजपा जुटी है। आज सिलीगुड़ी के विधान मार्केट में भाजपा ने पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता की माँग की है। ज़िला भाजपा ने बताया है कि राहत राशि एकत्रित करने के बाद उत्तर बंगाल के लोगों की मदद के लिए राशि दी जाएगी। विधायक शंकर घोष कल सिलीगुड़ी शहर में निकले। भाजपा नेतृत्व पूरे सिलीगुड़ी शहर में अलग-अलग राहत राशि एकत्रित करने निकला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक शंकर घोष दोनों ने कहा कि हम आम जनता के साथ हैं। हम विकास के पक्षधर हैं। उत्तर बंगाल के लोग विकट स्थिति में हैं। इसलिए हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए।









