उत्तर बंगाल में आपदा से प्रभावित लोगों के लिए भारत सेवाश्रम संघ की मदद

IMG-20251007-WA0149

उत्तर बंगाल में भारी बारिश के कारण कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जलपाईगुड़ी, धूपगुड़ी, पानबाड़ी और कुलापाड़ा जैसे क्षेत्रों में घर और खेत जलमग्न हो गए हैं।
इस कठिन परिस्थिति में भारत सेवाश्रम संघ ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। संघ के मुख्य संपादक स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने बताया कि संघ के सन्यासी और स्वयंसेवक पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में पहुँच चुके हैं। वे स्थानीय लोगों को सूखा भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्त्र सामग्री वितरित कर रहे हैं।
इसके अलावा पीड़ित परिवारों के लिए आश्रय और चिकित्सा की भी व्यवस्था की जा रही है।
स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने कहा, “भारत सेवाश्रम संघ हमेशा मानव सेवा के आदर्श में विश्वास रखता है। इस आपदा में क्षतिग्रस्त लोगों के साथ रहकर हमारे सन्यासी और स्वयंसेवक निरंतर सेवा कार्य कर रहे हैं।”

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement