नेपाल मे जेनजी आंदोलन के बाद ८,०५४ कैदी लौटे, ६,४९४ अब भी फरार

IMG-20250926-WA0107

काठमांडू: नेपाल मे जेनजी आंदोलन के दौरान जेल और सुधारगृह तोड़कर भागे कैदियों में से बड़ी संख्या में कैदी वापस लौट आए हैं।
जेल प्रबंधन विभाग के अनुसार अब तक ८,०५४ कैदी लौट चुके हैं, जबकि ६,४९४ अभी तक फरार हैं।
देशभर की २८ जेलों और ९ सुधारगृहों से कुल १४,५४९ कैदी भागे थे। इनमें से ७,७१३ कैदी जेल में और ३४१ कैदी सुधारगृह में लौटे हैं।
विभाग के निदेशक चोमेन्द्र न्यौपाने ने बताया कि कुछ कैदी स्वयं लौटे जबकि कुछ को सुरक्षा बलों ने पकड़कर वापस लाया। उनके अनुसार अब भी ५,८७२ जेल कैदी और ६२२ सुधारगृह कैदी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
केवल २४ सितंबर के दिन ही १३,५८५ कैदी जेल से और ९६४ कैदी सुधारगृह से भाग गए थे। इस बीच १० कैदियों की मृत्यु हो चुकी है।
वर्तमान में देशभर में कुल ३०,६४६ कैदियों में से केवल २३,४४६ ही जेलों में मौजूद हैं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement