स्पेन २०१४ के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर

IMG-20250918-WA0096

नई दिल्ली: फीफा की ताज़ा पुरुष फुटबॉल विश्व रैंकिंग में स्पेन ने २०१४ के बाद पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है।
यूरो २०२४ की विजेता स्पेनिश टीम ने लंबे समय से नंबर एक पर काबिज़ अर्जेंटीना को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पाया। अर्जेंटीना अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है, जबकि २०२२ विश्वकप फाइनलिस्ट फ्रांस एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंचा है।
यूरोपीय टीमों में पुर्तगाल, क्रोएशिया और इटली ने भी अपने स्थान में सुधार किया है। वहीं ब्राज़ील एक पायदान नीचे गिरकर छठे और जर्मनी तीन स्थान फिसलकर १२वें स्थान पर चला गया है। स्लोवाकिया से हार के बाद जर्मनी अक्टूबर २०२४ के बाद पहली बार शीर्ष १० से बाहर हो गया।
मोरक्को एक स्थान ऊपर बढ़कर ११वें स्थान पर पहुंचा है। इसी बीच स्लोवाकिया ने लगातार दो जीत के साथ १० स्थान की छलांग लगाई और अब ४२वें स्थान पर है।
एशियाई टीमों में जापान १९वें स्थान पर रहते हुए सबसे ऊपर है। ईरान २१वें और दक्षिण कोरिया २३वें स्थान पर हैं। भारत वर्तमान में १३४वें स्थान पर है, जबकि नेपाल १७६वें, बांग्लादेश १८४वें, भूटान १८६वें, श्रीलंका १९७वें और पाकिस्तान १९९वें स्थान पर हैं।
विश्वकप २०२६ के सह–मेजबानों में कनाडा २ स्थान ऊपर उठकर २६वें स्थान पर पहुंच गया है। मेक्सिको १४वें और अमेरिका १६वें स्थान पर हैं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement