एशिया कप: भारत ने चौथी बार च्याम्पियन

IMG-20250908-WA0001

राजगीर(बिहार): ८ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भारत ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने पांच बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को ४-१ से हराया।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ आने वाले साल बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई किया।
यह भारत का एशिया कप में चौथा खिताब है। इससे पहले भारत २००३, २००७ और २०१७ में चैंपियन रह चुका है। भारत ने २००७ और इस बार दोनों बार दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब जीता।
फाइनल में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने २७वें और ४४वें मिनट में दो गोल किए। सुखजीत सिंह ने पहला गोल और अमित रोहिदास ने ४९वें मिनट में गोल किया। दक्षिण कोरिया के लिए डेन सन ने ५०वें मिनट में एकमात्र गोल किया। भारत ने मैच के सभी चार क्वार्टर में दबाव बनाए रखा।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement