काठमांडू: नेपाल की यात्रा पर आईं वियतनामी उपराष्ट्रपति वो थी आन्ह झुआन और उनके नेपाली समकक्ष राम सहाय प्रसाद यादव के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई है।
यात्रा के क्रम में कल नेपाल आई झुआन ने आज सुबह उप राष्ट्रपति यादव से मुलाकात की है।
उप राष्ट्रपति यादव के मैत्री पूर्ण निमंत्रण पर झुआन नेपाल की यात्रा पर आई हैैं। वियतनाम की ओर से नेपाल में यह उनकी पहली उच्चस्तरीय भ्रमण है।
उप राष्ट्रपति झुआन अपने इस नेपाल यात्रा के क्रम में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अलग–अलग शिष्टाचार मुलाकात भी करेंगी।
यह वर्ष नेपाल और वियतनाम बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की ५०वीं वर्षगाँठ भी है। इसलिए इस यात्रा को विशेष महत्व के साथ देखा जा रहा है। उप राष्ट्रपति झुआन भ्रमण सम्पन्न कर अगस्त २६ स्वदेश लौटेंगी।