न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से लेंगी संन्यास

IMG-20250617-WA0004

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन इस साल के अंत में भारत और श्रीलंका में होने वाले ५० ओवर के विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। वनडे से संन्यास लेने के बावजूद डिवाइन २०२५-२६सत्र के लिए आकस्मिक अनुबंध के तहत टी२० अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगी। ३५ वर्षीय डिवाइन का यह फैसला न्यूजीलैंड की १७ खिलाड़ियों वाली टीम के अनावरण से ठीक पहले आया है। डिवाइन अपने असाधारण १९ साल के करियर के दौरान महिला क्रिकेट में सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक के रूप में उभरी हैं। डिवाइन, जिन्होंने २००६ में १७ साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, वनडे में न्यूजीलैंड की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वह इस प्रारूप में ३९९०रन के साथ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। वह इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचने के लिए डेबी हॉकले को पछाड़ने के करीब हैं। डिवाइन ने वनडे इंटरनेशनल में १०७ विकेट भी लिए हैं। वह वर्तमान में महिला वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वह २०२० में न्यूजीलैंड टीम की कप्तान बनीं। तब से, उन्होंने टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसमें २०२२ कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक और पिछले साल आईसीसी महिला टी२० विश्व कप जीतना शामिल है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement