सिलीगुड़ी: सिक्किम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम दौरे के दौरान अचानक माटीगाड़ा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उनका हालचाल लेने यहां पहुंचे।
उधर पिता की अस्वस्थता की सूचना मिलने पर भाजपा विधायक संजीव चौरसिया बिहार से सिलीगुड़ी पहुंचे हैं।
चिकित्सा आपातकाल के कारण भर्ती कराए गए सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने श्री गंगा प्रसाद की स्थिति का संज्ञान लिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। तमांग ने कहा, “सिक्किम के लोगों की ओर से मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और आने वाले दिनों में अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
२०१८ से २०२१ तक सिक्किम के राज्यपाल रहे गंगा प्रसाद फिलहाल चिकित्सकीय देखभाल में हैं। परिवार और डॉक्टरों ने कहा है कि वे जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। राज्यपाल गंगा प्रसाद सिक्किम राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए २७ मई को सिक्किम पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित भोज में भी भाग लिया। उन्होंने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से भी मुलाकात की। वापस आते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें यहां भर्ती कराया गया।