डुआर्स: डुआर्स में पिंजरों में तेंदुओं को फंसने का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह डुआर्स के मेटेली ब्लॉक के पादरी कोठी इलाके में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक वयस्क तेंदुआ कैद हुआ।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए के लगातार हमले हो रहे थे। शाम होते ही तेंदुआ बकरियों और सूअरों को उठा ले जाता था।
कुछ समय पहले बकरी के चारा बना कर एक पिंजरा लगाया गया था। आज सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने उस क्षेत्र में एक तेंदुए की दहाड़ सुनी। जब वे नजदीक पहुंचे तो देखा कि पिंजरे के अंदर एक तेंदुआ कैद है। जैसे ही यह खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग उस क्षेत्र में उमड़ पड़े। वन विभाग को सूचित किया गया। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को उसके पिंजरे सहित ले गए । वन विभाग के सूत्रों के अनुसार पिंजरे में कैद होने के बाद निकलने की कोशिश तेंदुआ घायल हो गया है। रेञ्जर सजल कुमार दे ने बाताया की स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुए को गोरुमारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।