‘ड्रैगन कैप्सूल’ सुनीता और बुच के साथ पृथ्वी की तरफ

IMG-20250318-WA0311

नई दिल्ली: स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से खुल गया है और सुनीता और बुच काे लेकर धारती वापास आ रही है।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान के माध्यम से १७ घंटे की यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटेंगे।
उनके साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हफ़ और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी लौटेंगे। यह अंतरिक्ष यान की वापसी का अनुमानित समय है।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने ५ जून, २०२४ को स्टारलाइनर परीक्षण अंतरिक्ष यान में सवार होकर आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी।
वहाँ आठ दिन बिताने के बाद उन्हें वापस लौटना था, लेकिन अंतरिक्ष यान में समस्या आने के कारण वे वापस नहीं लौट सके।  नासा के मुताबिक, लैंडिंग का स्थान मौसम की स्थिति के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
१९ मार्च २०२५ तक वे अंतरिक्ष में कुल २८६ दिन बिता चुके होंगे। इसके साथ ही सुनीता एक यात्रा में अन्तरिक्ष पर सबसे ज्यादा दिन बिताने वाली तीसरी महिला वैज्ञानिक बन जाएंगी।
क्रिस्टीना कोच ३२८ दिनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर रहीं। वहीं पिग्गी व्हिटसन २८९ दिनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूबियो ने एक समय में अन्तरिक्ष पर सबसे अधिक ३८१ दिन बिताए हैं। कुल मिलाकर सबसे अधिक दिन बिताने का रिकॉर्ड पिग्गी व्हिटसन के नाम है। उन्होंने अन्तरिक्ष पर ६७५ दिन बिताए हैं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement