सिलीगुड़ी: फिर एक दम्पति को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इसारा बार दम्पति को १२६ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये लोगों में रुशन देवी गिरी और हरा कुमार बरई शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने खोरीबाड़ी स्थित पानीटंकी से सटे शीतला मंदिर इलाके में एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने १२६ ग्राम ब्राउन शुगर और ४६,३०० रुपये बरामद किया।
ज्ञात हो कि गिरफ्तार किये गये लोग लम्बे समय से मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त थे। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें खोरीबाड़ी पुलिस थाने ले गई।
गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। बरामद नशीले पदार्थ का बाजार मूल्य लाखों रुपये है।