सिलीगुड़ी: विधाननगर पुलिस ने मुरलीगंज चेक पोस्ट पर छापेमारी कर एक दस पहियों वाला कंटेनर जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर से भैंस बरामद की गई। इस घटना में पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संतोष कुमार (४४) है। वह उत्तर प्रदेश के सामली के निवासी हैं। विधान नगर थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार, दस पहियों वाले कंटेनर से कुल २५ भैंसें बरामद की गईं। बरामद भैंस बिहार से लाई गई थी और तस्करी के लिए असम के रास्ते बांग्लादेश ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।