कोलकाता: इंडिगो ने आज से कोलकाता और सिएम रीप (कम्बोडिया) के बीच सीधी उड़ानें शुरू कर दी हैं। इस नई सेवा के साथ, इंडिगो कम्बोडिया के लिए सीधी उड़ान संचालित करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। एयरबस ए३२०नियो विमान से संचालित यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार और शनिवार) चलेगी।
सिएम रीप इंडिगो का ४६वां अंतरराष्ट्रीय और १४९वां कुल गंतव्य बन गया है, जिससे एयरलाइन का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और मजबूत हुआ है।
“हम सिएम रीप के लिए अपनी पहली उड़ान शुरू करते हुए बेहद खुश हैं। यह इंडिगो का 46वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है, जो हमारे दक्षिण-पूर्व एशिया नेटवर्क को और मजबूत करता है। यह भारत और कम्बोडिया के बीच पहली सीधी हवाई कड़ी है जिसे किसी भारतीय एयरलाइन ने शुरू किया है। हमें विश्वास है कि यह उड़ान भारत और आसियान क्षेत्र के बीच संबंधों को और गहरा करेगी।”
इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीइओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कम्बोडिया का सिएम रीप शहर अंगकोर वाट (अंगकोर वाट) का प्रवेशद्वार और देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। भारतीय पर्यटकों की बढ़ती रुचि और वीज़ा ऑन अराइवल तथा ई-वीज़ा की सुविधा के साथ, यह नई उड़ान पर्यटन को बढ़ावा देगी और भारत-कम्बोडिया के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाएगी।
उड़ान समय सारणी (१३ नवम्बर २०२५ से प्रभावी):
सेक्टर उड़ान संख्या दिन प्रस्थान आगमन:
कोलकाता – सिएम रीप ६ई १६५५ सोमवार, गुरुवार, शनिवार १:५० ०६:२०
सिएम रीप – कोलकाता ६ई १६५६ सोमवार, गुरुवार, शनिवार ०७:२० ०८:५५








