हम इंतजार नहीं कर रहे हैं… हम केंद्रीय सहायता पर निर्भर नहीं हैं; उपलब्ध संसाधनों के भीतर सहायता जारी है: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

IMG-20251013-WA0072

कोलकाता: उत्तर बंगाल में आई भारी बारिश और बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। टूटे हुए पुल, बह गई सड़कें और विस्थापित लोग पूरे क्षेत्र में हालात बेहद गंभीर हैं। राज्य सरकार ने राहत कार्य शुरू कर दी है। सीएम ममता बनर्जी स्थिति पर खुद नजर रख रही हैं। नार्थ बंगाल के हालात के मद्देनजर सीएम रविवार को दूसरी बार नार्थ बंगाल रवाना हुईं। यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम केंद्र से मदद के इंतजार में बैठे नहीं रहते है। राज्य सरकार ने आपदा राहत कार्य पहले ही तेज कर दी हैं। जितने संसाधन है, उतने में ही लोगों की मदद कर रहे हैं। यहां आई आपदा से निपटने के लिए पहले ही कई कार्यक्रम शुरू कर दिए गए।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement