कोलकाता: कोलकाता में दुर्गापूजा उत्सव की तैयारियाँ पूरी रफ्तार पर हैं। महालया से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नार्थ कोलकाता के हाथीबागान पंडाल का उद्घाटन करेंगी।
टाला प्रत्यय दुर्गापूजा के शताब्दी वर्ष पर उनके द्वारा लिखित थीम सांग भी जारी होगा।
आज शाम श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में उत्सव का उद्घाटन होगा, जबकि महालया पर चेतला अग्रणी क्लब की प्रतिमा का चक्षु दान किया जाएगा।
इस बार भी सीएम कई जिलों के पंडालों से वर्चुअली जुड़ेंगी। लोगों का उत्साह इतना अधिक है कि वे नवरात्रि के शुरुआती दिनों से ही पंडालों में घूमना शुरू कर देते हैं।