जनमत पार्टी ने मधेश प्रांत सरकार से समर्थन वापस लिया

IMG-20250914-WA0068

बिर्तामोड़: सीके राउत नेतृत्व वाली जनमत पार्टी ने मधेश प्रदेश सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। जनमत की ओर से मुख्यमन्त्री बने सतीश कुमार सिंह और मंत्रियों को भी सरकार से वापस बुला लिया है।
दल की ओर से प्रदेश प्रमुख को सम्बोधन करते हुए इस बिषय एक पत्र लिखा है। पत्र में इस बात का उल्लेख है कि “उपरोक्त संबंध में हमारी पार्टी जनमत पार्टी सरकार से अपना समर्थन वापस लेती है और मुख्यमंत्री÷मंत्रियों को वापस बुलाने की जानकारी सहित निवेदन करते हैं।”
‘जेन जी’के प्रदर्शन के साथ ही सिंह ने मुख्यमंत्री पद त्यागने की घोषणा की थी। प्रदर्शन थमने के साथ ही वो अपनी घोषणा से पीछे हट गए। सिंह २०२४ जुन मुख्यमंत्री के पद में नियुक्त हुए थे।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement