गलगलिया(बिहार): आज सुबह सीमांचल में आधुनिक खेती के विश्वकर्मा कहे जाने वाले भागवत प्रसाद का निधन हो गया। वह ८८ वर्ष के थे। पूरे सीमांचल में शोक की लहर है। वह ठाकुरगंज में कृषि प्रसार पदाधिकारी के रूप में अपनी ख्याति प्राप्त की थी। भागवत प्रसाद सिंह को ज्यादातर लोग बीओ साहब के नाम से जानते और पहचानते रहे हैं। पारिवारिक लोगों ने बताया कि उनका जन्म ५ नवंबर १९३८ को पटना जिला के चक जलाल नामक गांव में हुआ था। जेपी आंदोलन के पूर्व वह १९७४ के अप्रैल में हमारा ठाकुरगंज आगमन हुआ था, और इस तरह ठाकुरगंज में अपना अंतिम समय पूरा किया।
वह ठाकुरगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में उन्होंने १९७४ में पदभार ग्रहण किया था। और इस क्षेत्र में आधुनिक कृषि क्रांति लाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।वे एक कर्मयोगी हैं जिनका जीवन ही कृषि को समर्पित रहे। उनका बड़ा पुत्र कृष्णा सिंह उर्फ सिकंदर पटेल इन दिनों ठाकुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन है। जबकि छोटा पुत्र राधे कृष्ण बैंक के नौकरी को छोड़ पिता के बताए रास्ते पर आधुनिक खेती को आवाद करने में लगे हैl
 
								



 
								

 
															 
                     
								 
								 
															 
								 
								 
								





