न्यूयॉर्क में गोलीबारी में चार लोगों की मौत

IMG-20250729-WA0067

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया कि इस घटना में पाँच लोगों को गोली लगी, जिनमें से चार की मौत हो गई।
मेयर एरिक एडम्स ने बताया मृतकों में न्यूयॉर्क का एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। सीबीएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क के दो पुलिस अधिकारी, जो ड्यूटी पर नहीं थे, बल्कि इमारत में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहे थे, उन्हें भी गोली लगी।
सुरक्षा गार्डों के अलावा, दो अन्य नागरिकों को भी गोली लगी। इनमें से एक अधिकारी की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
न्यूयॉर्क पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, शेन डी. तमुरा नाम के एक व्यक्ति ने गोलीबारी की। पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीबीएस न्यूज़ ने बताया बंदूकधारी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कहा कि घटना की जाँच की जा रही है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement