सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जिला के भाजपा नेता हेमंत गौतम के घर में बीती रात अज्ञात लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की गई। घर में लगे कई शीशे टूट गए। जिससे उनके पूरे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। भाजपा नेता हेमंत गौतम का घर मिलन मोड़ के मुख्य सड़क के किनारे है। गौतम को सांसद राजू विष्ट का करीबी माना जाता है। हेमंत गौतम ने बताया इस संबंध में उन्होंने प्रधाननगर थाना में इसकी लिखित शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस प्रकार की हिंसक संस्कृति नहीं थी। मैने गोरखालैंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाया। जेल भी गया।
लेकिन उस दौरान भी इस क्षेत्र में किसी के घर पर पत्थरबाजी की घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया ही वह कायर ही। नहीं तो आदि रात के बाद इस प्रकार पत्थरबाजी नहीं करता। पत्थरबाजी करने वाले को सोचना चाहिए कि घर में छोटे बच्चे है। महिलाएं है अगर यह पत्थर उन्हें लगता तो क्या होता। उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा से इस प्रकार के पत्थरबाज को पुलिस पहचान कर गिरफ्तार करें। भाजपा के कई नेताओं ने कहा है कि इस प्रकार की हिंसक राजनीति पार्टी नेताओं के खिलाफ हुए तो बड़े पैमाने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।