राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

IMG-20250702-WA0121

সপ্তর্ষি সিংহ

काेलकाता: भाजपा ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। पार्टी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अपने पार्टी अध्यक्षों का चुनाव कर लिया है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के लिए चयन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। सुकांत मजूमदार बंगाल भाजपा अध्यक्ष हैं। उन्हें २०२१ में बंगाल भाजपा अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
उनके नाम की घोषणा सीधे दिल्ली से की गई। अब समिक भट्टाचार्य ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उनका बंगाल भाजपा अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सर्वसम्मति से चुना गया उम्मीदवार ही अध्यक्ष बनेगा: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए आज यानी बुधवार को नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया भी उसी दिन होगी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम छह बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं तो गुरुवार को दोपहर १२ बजे मतदान शुरू होगा और दोपहर १.३० बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, पार्टी के कई नेताओं ने कहा है कि यह प्रक्रिया महज औपचारिकता है और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए उम्मीदवार के नाम की घोषणा बिना किसी मुकाबले के की जाएगी। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में समिक भट्टाचार्य का नाम लगातार उभर रहा है। वही पार्टी को कई नेताओं का समर्थन भी मिल रहा है। इससे पहले सोमवार को भट्टाचार्य के दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अचानक पहुंचने से अटकलों को बल मिला था। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि उन्हें (भट्टाचार्य) आधिकारिक चैनलों के माध्यम से आमंत्रित किया गया था और कथित तौर पर वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में नड्डा से उनकी मुलाकात हुई, जो बंगाल भाजपा अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement