दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से ४९ लोगों की मौत

IMG-20250612-WA0011

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर ४९ हो गई है। मूसलाधार बारिश के कारण केप प्रांत में बाढ़ आ गई है और कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है।
वहां के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह बाढ़ में एक स्कूल बस बह गई। एक अधिकारी ने टीवी चैनल न्यूजरूम अफ्रीका को बताया कि बस चालक समेत आठ शव बरामद किए गए हैं।
अन्य अधिकारियों ने बताया कि तीन छात्रों को बचा लिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने छात्र सवार थे। बीबीसी ने बताया कि अन्य की तलाश जारी है।
पूर्वी केप प्रांत में सैकड़ों लोग बारिश और बाढ़ के कारण विस्थापित हो गए हैं। वे अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement