कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने रहा है। आज शोक प्रस्ताव के बाद सदन को अगले दिन के लिए स्थगित कर दी जायेगी। १० जून को विधानसभा में सेना के सम्मान में एक विशेष प्रस्ताव लाया जायेगा। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी भी उपस्थित रह सकती हैं। स्पीकर विमान बनर्जी एक विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे। २ घंटा तक चर्चा होगी। इसमें पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे पर सटीक हवाई हमलों के लिए सशस्त्र बलों की तारीफ की जायेगी। इसके साथ ही प्रस्ताव में पहलगाम में हुए आंतकी हमले की भी निंदा की जायेगी जहां आतंकी हमले में २६ लोगों की मौत हो गयी थी। इसमें से ३ लोग बंगाल के थे। वहीं ११ और १२ जून को दो अलग अलग मोशन पेश होंगे। गंगा कटाव औल पानी की समस्या पर चर्चा के लिए दो प्रस्ताव आयेंगे। स्पीकर विमान बनर्जी ने पहले ही कहा है कि यह मानसून का सत्र बेहद ही अहम है। कई अहम बिल पेश होंगे। उन्होंने विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों से सदन को शांतिपूर्ण चलने देने लिए आह्वान किया है।