काेचबिहार: पश्चिम बंगाल के काेचबिहार जिले के दिनहाटा से पुलिस ने २८ बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशियों में ११ पुरुष, ८ महिलाएं और ९ बच्चे शामिल हैं। सभी बांग्लादेशियों को गुरुवार रात दिनहाटा स्टेशन के आसपास के इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वे दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न ईंट भट्ठों में काम कर रहे थे। पुलिस ने जब अवैध घुसपैठियों की तलाश में अभियान चलाया तो वे सभी अपने देश बांग्लादेश लौटने की योजना बना रहे थे। इसके बाद वे बिहार के गया में आकर एक ईंट भट्ठे में काम करने लगे, लेकिन यहां भी पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर वे काेचबिहार के आसपास लगे कंटीले तार वाले सीमा क्षेत्र से अपने देश लौटने की फिराक में थे।

इससे पहले दिनहाटा स्टेशन के आसपास के इलाके से देर रात अभियान चलाकर इन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया। दिनहाटा थाने की पुलिस एहतियातन कार्रवाई में जुटी हुई है।