देश में कोरोना के १२०० से ज़्यादा एक्टिव केस

1536x864_cmsv2_5356ad17-baf4-5d3c-8e21-defab5b8e0aa-7028400

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में एक्टिव केस की संख्या १२०० के पार हो गई है। केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। राज्यों को निगरानी और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। पहले यहां चार मरीज भर्ती थे, जिनमें से दो की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, अब सिर्फ़ दो मरीज भर्ती हैं। दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें चार दिन पहले सांस लेने में तकलीफ़ और तेज़ बुखार के चलते भर्ती कराया गया था।
आरएमएल अस्पताल में कोविड की स्थिति:
कोविड-१९ वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अस्पताल में अभी सिर्फ़ दो मरीज भर्ती हैं और दोनों की हालत स्थिर है। डॉ. पवन ने कहा, “हालांकि मौजूदा स्थिति गंभीर नहीं है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की ज़रूरत है। भीड़भाड़ से बचें और मास्क पहनें।” डॉ. पवन के अनुसार कोविड का नया वैरिएंट पुराने वैरिएंट से ज्यादा खतरनाक नहीं है। संक्रमित मरीजों में खांसी और बुखार जैसे लक्षण मुख्य रूप से देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, इसके संक्रामक होने के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली लहर में मरीजों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू की जरूरत पड़ी थी, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है।
अस्पताल की तैयारी पूरी:
आरएमएल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पहले से ही चालू है और स्टाफ की भी पूरी व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल में बेड की संख्या १०० से बढ़ाकर ४०० की जा सकती है। इसके अलावा अस्पताल में अलग से आइसोलेशन सेंटर भी तैयार है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement