कोलकाता: ६३८ हज यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कोलकाता हवाई अड्डे से स्पाइसजेट की दो उड़ानों से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। राज्य मंत्री फिरहाद हकीम और राज्य हज समिति के अध्यक्ष तथा जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान ने सुबह की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस वर्ष देश से लगभग १५,५०० तीर्थयात्री सऊदी अरब की यात्रा करेंगे। असम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार और झारखंड सहित छह राज्यों के तीर्थयात्री कोलकाता हवाई अड्डे से मक्का और मदीना की यात्रा कर रहे हैं। बंगाल के जिलों में उत्तर २४ परगना जिले में तीर्थयात्रियों की संख्या सबसे अधिक है।