मणिपुर: तीन जिलों से १२ आतंकवादी गिरफ्तार

IMG-20240717-WA0003

इंफाल: सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न जिलों से एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े १२ आतंकवादियों और दो हथियार डीलरों को गिरफ्तार किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन सभी लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार कार्यकर्ताओं, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों और कांगलेई याबोल कन्ना लूप के एक सदस्य को तेंगनाउपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को थौबल के लिलोंग नुन्गेई और वांगबल से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो प्रेपैक कार्यकर्ताओं को इंफाल पूर्व में कोइरेंगेई काबुई खुल गेट के पास गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पोम्बई ग्रुप) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व के पुहखाओ अहलुप माखा लिकाई से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति हथियार तस्कर भी है। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को दो हथियार डीलरों को भी गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement