काठमांडू: काठमांडू के बागबजार में एक युवती की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है। इस हत्या के आरोप में एक भारतीय भूपू सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि भारतीय भूपू सैनिक रामचन्द्र पन्त हैं।
गत चैत में बागबजार के एक गेष्ट हाउस में एक युवती मृत अवस्था में मिली थी।
पुलिस का कहना है कि महिला का बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। चैत ११ गते मृत अवस्था में मिली युवती का पोष्टमार्टम के बाद यह निष्कर्ष निकला कि बलात्कार के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि युवती के साथ उस कमरे में रह रहे पन्त उस समय से फरार थे।
पुलिस ने आज जानकारी दी है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।