गृहणी पर लगा युवक का गुप्तांग काटने का आरोप

IMG-20250403-WA0175

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिले के राजारहाट मोड़ इलाके में प्रेमी का गुप्तांग काटने का आरोप सामने आया है।
यह घटना बुधवार रात राजारहाट चौराहे पर बाराकामात गांव में घटी।
पता चला है कि उस दिन रात करीब आठ बजे एक गृहिणी ने इब्राहिम हक नामक युवक को अपने घर के पास भुट्टा खाने के लिए बुलाया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि गृहिणी का युवक से विवाहेतर संबंध है। गृहस्वामिनी के बुलाने पर जब उसका प्रेमी भुट्टा खाने आया तो गृहस्वामिनी ने उसका गुप्तांग काट लिया और भाग गई।
स्थानीय लोगों का कहना कि विवाहेतर संबंध का पता पति को चल जाने के कारण उसने ऐसा किया। गृहिणी इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थी, लेकिन युवक लगातार जिद पर अड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों को यह भी पता चला है इसको चलते मंगलवार रात को गृहिणी के प्रेमी और उसके पति के बीच झगड़ा भी हुआ था।
पता चला है कि महिला ने यह कृत्य बुधवार रात को किया, जैसा कि उसके पति ने उसे बताया था।
इसा घटना के बाद, वह अपने पति के साथ घर छोड़ कर भाग गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इब्राहिम हक को बचाया, उसे जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया। युवक के परिजनों ने महिला और उसके पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। रात ११ बजे पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement