महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो गिरफ्तार

IMG-20250401-WA0285

सिलीगुड़ी: बागडोगरा में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बागडोगरा बिहार मोड़ से सटे इलाके में एक महिला ऑटो में बैठी थी। उसी समय दो व्यक्ति कथित तौर पर वहां आये और महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के समय जब महिला चिल्लाई तो स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद समीर और खालिद अंसारी हैं। वे बागडोगरा स्टेशन क्रॉसिंग के निवासी हैं तथा एक अन्य लोकनाथनगर का निवासी है। महिला ने बागडोगरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तार व्यक्तियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत भेज दिया गया है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement