सिलीगुड़ी: माटीधर चाय बागान के सेक्शन १२ और १३ में रखे पिंजरे में आज एक तेंदुआ पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि चाय बागान का चौकीदार आज सुबह चाय बागान घूमने गया था। तभी उन्होंने तेंदुए को पिंजरे में बंद देखा और चाय बागान अधिकारियों को सूचित किया। खबर पाकर चाय बागान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चाय बागान के कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। खबर सुनकर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन अधिकारी तेंदुए को अपने साथ ले गए।