काेचबिहार: सरकारी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से सिताइ ब्लॉक को जिले में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लक्ष्य के साथ ब्लॉक प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। पिछले कुछ महीनों से प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि सभी सरकारी योजनाओं का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा हो।
सुबह से देर रात तक कर्मचारी कंप्यूटर पर बैठकर विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्रों के बूथ स्तर तक कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और सत्यापन के बाद उनका अपलोड भी कर रहे हैं। ब्लॉक प्रशासन के अनुसार, विशेष रूप से ‘बांग्लार वाडी’ आवास योजना तथा आमार पाड़ा आमार समाधान) योजना के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इन दोनों योजनाओं का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
इसके साथ ही ‘युवश्री’ योजना के अंतर्गत फॉर्म वितरण और जमा करने की प्रक्रिया जारी है। भूमिहीन परिवारों के लिए आवास वितरण तथा उनसे संबंधित फॉर्म संग्रह का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
ब्लॉक के बीडीओ अमित कुमार मंडल ने बताया कि ब्लॉक की पाँच ग्राम पंचायतों के अंतर्गत कुल ९९ बूथ हैं। ‘अमर पाड़ा अमर समाधान’ योजना में ८० प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना के लिए लगभग साढ़े ९ करोड़ रुपये की सरकारी राशि आवंटित की गई है।
‘बांग्लार बाड़ी’’ योजना के अंतर्गत पहली किस्त की १०० प्रतिशत राशि लाभार्थियों के खातों में पहुंचा दी गई है। कुल ६६९६ लोगों को आवास स्वीकृत हुआ है और उन्होंने पहली किस्त प्राप्त कर घर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की ‘युवा साथी’ योजना के अंतर्गत ब्लॉक के लगभग पाँच हजार युवाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि छह हजार से अधिक युवाओं ने फॉर्म लिए हैं। भूमिहीनों के १७४८ आवेदन जमा हुए हैं और २००० से अधिक फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।
सरकारी निर्देशानुसार इस महीने के अंत तक सभी कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य से पाँचों ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ बैठक भी आयोजित की गई है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी योजना का कार्य अधूरा न रहे।
पंचायत समिति के अध्यक्ष स्वपन दास ने कहा कि ममता बेनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का कार्य सिताइ ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में तेज गति से चल रहा है। ‘अमर पाड़ा अमर समाधान’ योजना के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में आवश्यकतानुसार कार्य हो रहा है और ‘
बांग्लार वाडी’ योजना की पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों ने घर निर्माण शुरू कर दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी गति से कार्य जारी रहा तो आने वाले समय में सिताई ब्लॉक जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।










