नयाँ दिल्ली: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार २३ जनवरी वर्ष का २३ वाँ दिन है। साल में अभी और ३४२ दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में ३४३ दिन)।
२०२० – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने एक महत्वपूर्ण आदेश में म्यांमार से रोहिंग्या आबादी को सुरक्षा देने को कहा।ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।
गृह मंत्रालय ने ‘सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’ २०२० के विजेताओं की घोषणा की।
भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में भारत ८०वें स्थान पर आ गया जबकि साल २०१८ में ७८वें स्थान पर था। डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से शीष पर बने हुए हैं।
२००९ – फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
२००८ -खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से १०५७ करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
२००७ – भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
२००६ – भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
२००५ – उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से ६ लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
२००४ – मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
२००३ – नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
२००२ – राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
१९९३ – इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
१९९२ – एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
१९७३ – वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
१९९१ – इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
१९७७ – जनता पार्टी का गठन हुआ।
१९६८ – उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
१९६६ – इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
१९६५ – दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
१९२४ – सोवियत संघ ने २१ जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
१९२० – प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
१९१३ – तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
१८९७ – नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
१८४९ -प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया। एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
१७९९ – फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
१७९३ – ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
१६६८ – इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
१५७० – स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
१५५६ – चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
२३ जनवरी को जन्मे व्यक्ति:
१९५३ – अचल कुमार ज्योति – भारत के २१वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं।
१९३३ – भीम सेन सिंघल – मुंबई में बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में न्यूरोलॉजी के निदेशक हैं।
१९३० – डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
१९२८ – शानू लहिरी – जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।
१९२६ – बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
१८९७ – नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
१८१४ – कनिंघम – एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
१८०९ – वीर सुरेंद्र साई – भारतीय क्रांतिकारी थे।
२३ जनवरी को हुए निधन:
१९७५ – अमिय कुमार दास – भारतीय समाज सेवक थे।
१९६३ – नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
१९२४ – शाह अब्दुल्ला – सऊदी अरब के राजा।
२३ जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
पराक्रम दिवस
कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।










