सुकेपाेखरी: नॉर्थ–ईस्ट एडिशन के तहत गुवाहाटी, बोडोलैंड और शिलांग में आयोजित ९ दिवसीय आईएसडी प्रशिक्षण शिविर में दार्जिलिंग–जिटिए क्षेत्र के सामाजिक–राजनीतिक कार्यकर्ता एवं स्वतंत्र पत्रकार फुर्बा छिरिङ शेर्पा ने सक्रिय और प्रभावी भागीदारी दर्ज कराते हुए अपने क्षेत्र की आवाज राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाई।
इस विशेष शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, संगठनात्मक दक्षता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाना था। प्रतिभागियों ने पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति, सामाजिक विविधता और स्थानीय जीवन को नजदीक से समझने का अवसर पाया।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। फुर्बा छिरिङ शेर्पा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शामिल होकर अपने क्षेत्र की आकांक्षाओं और सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व का विषय रहा।










